Tuesday 25 May 2021

Gautama Buddha (गौतम बुद्ध )

 गौतम बुद्ध महान विचारक ,महान दार्शनिक ,युग प्रवर्तक महात्मा गौतम बुद्ध को कौन नहीं जानता? उन्होंने सत्य एवं अहिंसा का पथ प्रदर्शित किया | हिंदू धर्म के अनुसार - वह भगवान विष्णु के अवतार थे|


गौतम बुद्ध जन्म 563 ईसा पूर्व लुंबिनी नेपाल में राजा शुद्धोधन के घर हुआ था उनकी माता का नाम महामाया था |इनके जन्म के 7 दिन बाद ही उनके माता का देहांत हो गया अतः उनका लालन-पालन इनकी मासी प्रजापति  गौतमी ने किया था | इनके बचपन का नाम सिद्धार्थ था| 29 वर्ष की आयु में सत्य की खोज जन्म मरण के रहस्य को जानने के लिए इन्होंने अपनी पत्नी यशोधरा और पुत्र राहुल का त्याग कर दिया और घर छोड़ कर चले गये कठिन तपस्या की |35 वर्ष की आयु में उनको ज्ञान की प्राप्ति हुई तब से अब बुद्ध कहलाए |इन्होंने जिस पीपल के वृक्ष के नीचे तपस्या की थी उस वृक्ष को बोधि वृक्ष कहा गया| ज्ञान प्राप्ति के बाद बुद्ध ने अपना पहला संदेश सारनाथ में दिया अपने पांच शिष्यों को|

सारनाथ वाराणसी के बारे में ज्यादा चलने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://singhvaishali12345.blogspot.com/2020/12/varanasi.html?m=1

गौतम बुद्ध ने मध्यम मार्ग संदेश दिया | दुख है दुख का कारण और निवारण के लिए अष्टांगिक मार्ग का उपाय बताया| बुद्ध और उनके शिष्यों ने  बुद्ध के विचारों को लोगों तक पहुंचाया ना केवल भारत में बल्कि चीन थाईलैंड श्रीलंका जापान कोरिया मंगोलिया आदि देशों में एशिया के कोने कोने में बौद्ध भिक्षुओं का भ्रमण हुआ लोगों को बुद्ध के विचारों के बारे में समझाया गया और लोगों ने उसे अपनाया भी इसीलिए गौतम बुद्ध को   लाइट ऑफ एशिया कहा जाता है| 


गौतम बुद्ध के सिद्धांत और विचार का प्रभाव इतना गहरा था कि उस समय (बहुत पहले) भारत के महान सम्राट अशोक   जो कलिंग युद्ध कर रहे थे |इस युद्ध में अशोक की विजय हुई इसमें 100000 लोग मारे गए और बहुत सारे लोग बंदी बना लिए गए| चारों और दुख का माहौल था! रोते बिलखते बच्चे दुखी परिवार को देखकर अशोक का हिस्सा द्रवित हो उठा और उन्होंने भविष्य में कभी भी युद्ध न करने का निश्चय किया और बौद्ध धर्म को अपना लिया |  बौद्ध धर्म  प्रचार प्रसार में अपना शेष जीवन लगा दिया  प्रजा की भलाई के लिए बहुत से काम जैसे जलाशय, अस्पताल ,धर्मशाला आदि की व्यवस्था की! उन्होंने जगह-जगह पर स्तंभ बनवाएं जिस पर अशोक के विचारों को दर्शाया गया था| इस प्रकार और गौतम बुद्ध के विचारों ने एक महान सम्राट के हृदय तक को भी बदल दिया! 


आज के कोरोना काल में जहां चारों संसार में अशांति व्याप्त है महामारी का यह दौर  हर किसी को प्रभावित कर रहा है |सीधे शब्दों में कहें तो मानव जीवन असंतुलित सा हो गया है| हर कोई आत्म बल की तलाश में है!आत्म बल क्या है इसे मजबूत करने का संदेश गौतम बुद्ध  ने वर्षों पहले ही दे दिया था |गौतम बुद्ध का नाम सुनते ही शांति का अनुभव होता है |उनके ज्ञान के प्रकाश ने लोगों को अहिंसा का पाठ पढ़ाया उनके विचार आज भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि पहले थे | आइए आइए जानते हैं गौतम बुद्ध के विचारों को-

1. दूसरों पर विजय प्राप्त करने से अच्छा है कि स्वयं पर विजय प्राप्त करो यदि यह करने में सफल रहे तो हमेशा जीत तुम्हारी होगी |

2. बुराई को बुराई से खत्म नहीं किया जा सकता घृणा को केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है |

3. मनुष्य केवल दो ही गलतियां कर सकता है पहली या  तो पूरा रास्ता ना तय  करें दूसरी या फिर शुरुआत ही ना करें |

4. हम जो सोचते हैं वही बन जाते हैं |

5. तीन चीजों को ज्यादा देर तक छिपा कि नहीं रखा जा सकता सूर्य चंद्रमा और सत्य |

6. आप कितना भी अच्छा शब्द सुन ले ,अच्छी किताब पढ़ले मगर  जब तक कि आप उसको जीवन में नहीं अपनाते उसका कोई लाभ नहीं मिलेगा |

7. आप अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे आप अपने क्रोध द्वारा दण्ड पाओगे यह कटु सत्य है|

8. स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार संतोष सबसे बड़ा धन वफादारी सबसे बड़ा संबंध है |

9. बूंद- बूंद से घड़ा भरता है |

10. क्रोधित होकर गलत शब्द बोलने से अच्छा है, मौन का वह एक शब्द जो जीवन में शांति लाएं |

11. भविष्य के बारे में मत सोचो अतीत में ना उसको सिर्फ और तमाम पर ध्यान दो जीवन में खुश रहने का यही एक सही मार्ग है |


 महात्मा गौतम बुद्ध  के विचार आधुनिक वर्तमान जीवन में भी लागू होते हैं| बुद्ध के विचार हमें जीवन को बेहतर तरीके से जीने में मदद करते हैं| बुद्ध के विचार मानवता का संदेश देते हैं, उनके विचारों को अपना कर हम अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं| वर्तमान संसार की विरोधाभासी पक्षों के बीच आत्म बल हमें आत्मिक शांति की राह दिखाता है |बुद्ध की संदेश हमें इसी राह पर ले जाते हैं| गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आत्मिक उन्नति से लेकर सामाजिक उन्नति तक के संदर्भ में हर युग में सार्थक हैं! आवश्यक है कि हम सबकी विचारों को जाने उन्हें जीवन में अपनाएं और लोगों को भी बताये|

4 comments:

  1. बहुत अच्छा
    दिल खुश कर दिया ये ब्लाग

    ReplyDelete
  2. 👌👌✌✌👏👏👍👍👍

    ReplyDelete
  3. You are writing gorgeously

    ReplyDelete
  4. Blog posts in varanasi so nice 🙂🙂🙂

    ReplyDelete

Important Information (आवश्यक सूचना )

  आवश्यक सूचना Dear friends! !  आप सभी कैसे हैं, उम्मीद है कि आप सब लोग अच्छे होंगे| जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि पिछले कुछ समय से इस वेबस...